Friday, March 13, 2026
Home Breaking बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से फैली सनसनी, छत्तीसगढ़ बजरंग दल...

बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से फैली सनसनी, छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग

172

दुर्ग– भिलाई में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिला है। बछड़े का सिर मिलने की सूचना पाकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बजरंग दल के लोगों ने नेवई थाने का घेराव कर दिया।मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला दशहरा मैदान के योगा क्लास नर्सरी के पास का है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि 19 अगस्त की शाम उन्हें सूचना मिली थी। रिसाली सेक्टर के पास एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिला है। सूचना मिलते ही वे और नेवई पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बछड़े का सिर काफी पुराना था। कुत्तों ने सिर को उठाकर यहां फेंक दिया होगा।

बजरंग दल और हिंदूवादी संगठन के लोगों आरोप लगाया कि किसी विशेष समुदाय के लोगों ने यह कृत्य है। इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद उन लोगों ने नेवई थाने में जमकर नारेबाजी की। बाद में ज्ञापन के माध्यम से लिखित शिकायत दर्ज कराई।