Saturday, March 14, 2026
Home राजनीति Central Minister : सीने में है ‘सिंधिया’…4 साल से नहीं पहने पूरे...

Central Minister : सीने में है ‘सिंधिया’…4 साल से नहीं पहने पूरे कपड़े…हर वक्त शर्ट-लेस…! मंत्री का एक ऐसा समर्थक

334

अशोकनगर Central Minister : अक्टूबर मध्य प्रदेश के अशोकनगर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक ऐसा समर्थक मिला है, जो हर वक्त उन्हें सीने से लगाए रहता है।

रूपेश अवस्थी अपने सीने पर बनवाया सिंधिया का टैटू

दरअसल, अशोकनगर के रूपेश अवस्थी ने अपने सीने पर सिंधिया का टैटू बनवा रखा है। उसने चार साल से पूरे कपड़े नहीं पहने। वह हर वक्त शर्ट-लेस रहता है। उसके शर्ट-लेस होने के पीछे भी अनोखी कहानी है। उसने लोकसभा में सिंधिया के जीतने तक का प्रण ले रखा है।

जब तक केंद्रीय मंत्री चुनाव नहीं जीत जाते, तब तक रूपेश शर्ट नहीं पहनेगा। उसकी ये दीवानगी देख केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कायल हैं। उन्होंने 29 अक्टूबर को अशोकनगर दौरे के दौरान उसे मंच पर बुलाया। इस मौके पर रूपेश ने उन्हें माला भी पहनाई। इसके बाद सिंधिया ने उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। तस्वीर खिंचवाने के बाद रूपेश जैसे ही मंच से नीचे उतरा उसे लोगों और मीडिया ने घेर लिया। लोगों ने मोबाइल में उसके टैटू की तस्वीर कैद की।

बता दें, केंद्रीय मंत्री सिंधिया अशोकनगर जिले के दौरे पर हैं। वे यहां 2 विधानसभाओ में आयोजित बूथ संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता मेरे परिवार का सदस्य है।