Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG ,आपसी गुटबाजी: दो गुटों में चला चाकू…2 की मौत…

CG ,आपसी गुटबाजी: दो गुटों में चला चाकू…2 की मौत…

311

राजनांदगांव। शहर एक बार फिर गैंगबाजों की आपसी खूनी वारदात से सुर्खियों में है। शहर के नंदई में बुधवार तडक़े दो गुटों में चली चाकूबाजी से दो युवक की हत्या हो गई। इस घटना को गैंगबाजी से जोडक़र देखा जा रहा है। नंदई के कोठारपारा रास्ते में जितेन्द्र साहू नामक (jitendra)की भी जघन्य हत्या हो गई।

 

आपसी गुटबाजी के चलते युवकों ने एक-दूसरे पर हमले किए। जिसके चलते दो की हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि कान्हा सारथी आदतन अपराधी था। पूर्व में वह हत्या के मामले में जेल जा चुका था। मारे गए युवक का दूसरे गुट से विवाद था। वही अलसुबह दो युवकों की हत्या के बाद नंदई में आयोजित रामसप्ताह को स्थगित कर दिया गया। वहीं मोहल्ले में डर का माहौल है। पहले भी नंदई क्षेत्र में हत्या की वारदात हो चुकी है। नंदई शहर के बसंतपुर थाना से सटा हुआ है।