Friday, March 29, 2024
Homeछत्तीसगढ़CG : कलेक्टरों की ट्रांसफर सूची तैयार.. समय का इंतजार, इसी सप्ताह...

CG : कलेक्टरों की ट्रांसफर सूची तैयार.. समय का इंतजार, इसी सप्ताह हो सकता है आदेश जारी..

रायपुर। प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा कलेक्टरों का ट्रांसफर सूची तैयार है। सूत्रों की माने तो तबादला सूची जारी करने के समय का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारे में सुगबुगाहट तेज हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग में कलेक्टरों के तबादले की मोस्ट अवेटेड लिस्ट में मूवमेंट की खबर है। ऐसी सूचना है कि आज लिस्ट जारी हो जाएगी। आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में तबादले प्रस्तावित हैं। 2017 बैच के तीन अधिकारियों को इस बार मौका मिलने की गुंजाइश है। वहीं, कुछ अधिकारियों को ड्रॉप किया जा रहा है।

 

राज्य में बजट सत्र के बाद से ही कलेक्टरों के तबादले का इंतजार चल रहा है। यह इंतजार इसलिए है, क्योंकि इस बार की लिस्ट को फाइनल लिस्ट के रूप में देखा जा रहा है, जो चुनाव तक बने रहेंगे। ऐसे में सरकार भी अच्छी तरह ठोक-बजाकर नियुक्ति देना चाहती है, जिससे बदलने की नौबत न आए। वैसे भी आचार संहिता लगने के बाद राज्य सरकार के बजाय यह पॉवर चुनाव आयोग के पास चला जाएगा। आचार संहिता के लिए अब 6 महीने ही बचे हैं।

फिलहाल जो खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक आध दर्जन से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने के लि मंत्रालय में फाइल दौड़ रही है. शाम-रात तक यह सूच जारी हो जाएगी. सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर में इसलिए उनके दस्तखत भी हो जाएंगे। बताया जा रहा कि उनसे अधिकारियों की प्रारंभिक चर्चा हो चुकी शनिवार को अक्ति और में कई आयोजनों के व्यस्तता रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments