Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking CG ब्रेकिंग : नवजात हाथी मृत हालत में मिला

CG ब्रेकिंग : नवजात हाथी मृत हालत में मिला

113

रायगढ़-  वन परिक्षेत्र अधिकारी छाल के सूचनानुसार वृत्त वन अधिकारी (परिक्षेत्र सहायक) बनहर अंतर्गत कीदा परिसर के कक्ष कमांक 586 आर एफ स्थानीय नाम काजूबारी नवानार में 01 नग वन्यप्राणी नर शावक (नवजात) हाथी मृत अवस्था में पाया गया है।

जिसकी सूचना परिक्षेत्र सहायक बनहर द्वारा वन परिक्षेत्राधिकारी छाल को सूचित किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा वन कर्मचारियों को घटना स्थल में पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया तथा उप वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ को उक्त घटना की जानकारी दिया। उप वनमंडल अधिकारी के मौका स्थल पर पहुँचने के पश्चात मौका जांच किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारियों के गठित दल को शव परीक्षण करने हेतु सूचित किया गया। वन अपराध प्रकरण जारी किया गया।

उप वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ द्वारा वन परिक्षेत्राधिकारी छाल एवं अधिनस्थ वन अमलों के साथ घटना स्थल का मौका निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण में आस-पास किसी प्रकार का कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार शावक (नवजात) हाथी उम्र 01 दिन की मृत्यु सामान्य स्वाभाविक मृत्यु होना पाया गया है।

जिला स्तरीय गठित पशु चिकित्सक समिति के द्वारा मृत जंगली हाथी के शव का विच्छेदन वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष किया गया एवं विषरा जांच हेतु मृत हाथी के अंगों का सैम्पल तैयार किया गया। तत्पश्चात् विधिवत् गड्ढा खोदकर मृत हाथी के शव का कफन-दफन किया गया।