Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking CG में चाकूबाजी की घटना, आरोपी फरार

CG में चाकूबाजी की घटना, आरोपी फरार

115

रायपुर- राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी हुई है। यहां एक निगरानी बदमाश शिवम कुमार उर्फ मच्छी तांडी को चाकू मारकर जानलेवा हमला किया है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर बूढ़ी माता मंदिर के पीछे का है।

जहां आरोपी अमर बाघ ने अपने साथियों के साथ मिलकर निगरानी बदमाश शिवम कुमार उर्फ मच्छी तांडी पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। कमर और पैर में चाकू मारा है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाशी की जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी दिवाली के दिन राजधानी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया था। जहां पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भांटागांव में जुआ खेलने के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई।

दरअसल, यहां जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हार जीत के विवाद में एक युवक संजय यादव की पेंचकश और कांच बोतल से मौत के घाट उतार दिया। वहीं उनके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया।