Monday, March 23, 2026
Home Breaking CG में रोजगार का मौका: आज लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 100+ पदों पर...

CG में रोजगार का मौका: आज लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 100+ पदों पर भर्ती

9

The Duniyadari: रायपुर में आज युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में Vodafone Idea Limited द्वारा अर्बन प्रमोटर के करीब 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा पोस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों के लिए भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक युवा अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लेकर निर्धारित समय पर कैंप स्थल पर पहुंच सकते हैं।

जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लें।