Tuesday, October 6, 2026
Home Breaking CG Accident News : बीती रात सड़क हादसे में युवक की मौत

CG Accident News : बीती रात सड़क हादसे में युवक की मौत

298

The Duniyadari:रायपुर- राजधानी रायपुर में बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बाइक सवार युवक ने तेलीबांधा की ओर जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वहीं तेलीबांधा पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. PlayUnmute Loaded: 1.02% Fullscreen पुलिस के मुताबिक बीती रात तेलीबांधा चौक के पास CG 04 PP 0233 क्रमांक एक्टिवा सवार युवक पचपेड़ी नाका से आ रहा था, जब वह तेलीबांधा की और मुड़ रहा था.

इस दौरान महासमुंद से आने वाली CG 06 HA 2699 क्रमांक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान विजय कुमार बोहरा, जो अमलीडीह पानी टंकी, राजेंद्र नगर का निवासी था।