Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Big Breaking: दिल्ली में मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति...

CG Big Breaking: दिल्ली में मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक शुरु, छत्तीसगढ़ के नेता भी पहुंचे, इनकी टिकट फाइनल

532

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर दिल्ली में रविवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

इस बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह और ओपी चौधरी समेत कई नेता इस वक्त दिल्ली में हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो दिल्ली में अब छत्तीसगढ़ के चुनावी माहौल को लेकर अंतिम दौर के बातचीत के बाद सभी नेता एक्शन में जुट जाएंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में 21 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान कर चुकी है। 69 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान किया जाना है। जल्द ही यह सूची जारी की जाएगी।

बैठक में सूची के अलावा किस अंदाज में चुनाव लड़ना, किन मामलों पर फोकस करना, घोषणापत्र में किन मुद्दों को प्रमुखता से लाया जाएगा, किस जाति-वर्ग पर अधिक फोकस करना है। इस तरह की तमाम बातों पर चर्चा की जाएगी।