Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Big Breaking : मध्यप्रदेश से पिकनिक मनाने आए 7 लोग डूबे,...

CG Big Breaking : मध्यप्रदेश से पिकनिक मनाने आए 7 लोग डूबे, एक का शव बरामद, अन्य लापता

383

कोरिया । जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां पिकनिक मनाने बाहर आए एक ही परिवार के लोग डूब गए। इस घटना में एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है वहीँ एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गोताखोर अन्य पांच लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। घटना भरतपुर के रमदहा की है जहां मध्यप्रदेश के सिंगरौली से यहां पिकनिक मनाने सात लोग आये हुए थे।

गोताखोरों ने एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस बीच एक युवक का शव भी बचाव दल ने बाहर निकाल लिया है। पांच लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक़ सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए कोरिया भरतपुर ब्लाॅक के रमदहा जलप्रपात आये थे। इस दौरान सभी जलप्रपात के गहरे पानी में उतरे। देखते ही देखते सभी पानी में डूबने लगे। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीण भी मौके पर थे, जिन्होंने पानी में उतर कर डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश की।