Wednesday, March 18, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Big Breaking: शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग मामले बिलासपुर संयुक्त संचालक...

CG Big Breaking: शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग मामले बिलासपुर संयुक्त संचालक शिक्षा पर गिरी गाज, सस्पेंड आर्डर जारी

479

CG Big Breaking: Teacher’s transfer and posting case Bilaspur Joint Director Education suspend

रायपुर। CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में शिक्षकों को ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में शासन सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और शिक्षक तथा शिक्षक से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना आदेश में संशोधन करते हुए काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना किए जाने के निर्देश का उल्लंघन करने पर प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर एसके प्रसाद और तत्कालीन सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रसाद का मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय एवं तिवारी का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर नियत किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और शिक्षक तथा शिक्षक से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति पश्चात पदस्थापना ओपन काउंसलिंग के माध्यम से किए जाने के लिए सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था।