Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Board Result 2023: इस दिन आएगा 10वीं-12वीं सीजी बोर्ड का रिजल्ट,...

CG Board Result 2023: इस दिन आएगा 10वीं-12वीं सीजी बोर्ड का रिजल्ट, तुरंत चेक करें तारीख

142

रायपुर। CG Board Result 2023: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल मई के तीसरे सप्ताह में 10वी, 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। माशिमं के दिए संकेत के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 15 मई से 20 मई के बीच घोषित कर दिए जाएंगे।

CG Board Result 2023: माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही.के गोयल ने बताया कि बोर्ड की अंतिम परीक्षा 31 मार्च को हुई थी। 6 लाख 66 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए। अलग अलग केंद्रों में 36 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही.के गोयल ने बताया कि प्रथम दौर का मूल्यांकन हो चुका है द्वितीय फेज़ का मूल्यांकन जारी है। मूल्यांकन कार्य में 25 हजार से ज्यादा शिक्षक इस कार्य में लगे हुए हैं। छात्र परीक्षा परिणाम जारी करने के 15 दिन बाद पुनर्मूल्यांकन पुनगणना के लिए आवेदन कर सकते हैं।