Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking CG BREAKING: कचरा डब्बा में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप…

CG BREAKING: कचरा डब्बा में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप…

149

The Duniyadari: अंबिकापुर- अंबिकापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कचरा डब्बा में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बौरीपारा स्थित सुभाष कॉन्वेंट स्कूल के पास एक किराये के मकान में कचरा डिब्बे में नवजात का शव मिला. लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को बरामद किया गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.