Friday, October 23, 2026
Home Breaking CG BREAKING: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने गड़बड़ियों की जांच कराने की...

CG BREAKING: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने गड़बड़ियों की जांच कराने की घोषणा की

237

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल में धान का उठाव नहीं होने के मुद्दे पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल घिर गए. कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने उठाव नहीं होने तो कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर जिले की दो सोसायटी में गड़बड़ी का आरोप लगाया. खाद्य मंत्री ने सोसायटी में धान की कमी की स्वीकार करते हुए बताया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.

कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर जिले में 10 हजार 800 क्विंटल धान की कमी का जिक्र करते हुए इस मामले में की गई कार्रवाई और जांच में पाए गए दोषियों की जानकारी मांगी. इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि बिलासपुर जिले के मल्हार और रिसदा सोसाइटी में धान की कमी पाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में समिति प्रबंधक सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.