Monday, April 6, 2026
Home Breaking CG BREAKING: खेत में गिरी आकाशीय बिजली, किसान की मौके पर मौत;...

CG BREAKING: खेत में गिरी आकाशीय बिजली, किसान की मौके पर मौत; परिवार में छाया मातम

9

The Duniyadari: पखांजूर- कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर पीव्ही-12 निवासी आशुतोष विश्वास सोमवार सुबह अपने मक्का खेत में पानी देने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली सीधे खेत में गिरी, जिसकी चपेट में आने से आशुतोष विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली गिरते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।