Friday, November 6, 2026
Home Breaking CG BREAKING : जगदलपुर में आज चुनाव प्रचार करेंगे CM विष्णुदेव साय

CG BREAKING : जगदलपुर में आज चुनाव प्रचार करेंगे CM विष्णुदेव साय

232

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। 11 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं इस बीच सीएम विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और जगदलपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में भव्य रैली निकालेंगे।

बता दें कि, सीएम साय आज राजधानी रायुपर के चारों विधानसभा में रोड शो करेंगे। इस दौरान सीएम साय भाजपा के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही सीएम साय आज 12.35 पर जगदलपुर पहुंचकर रोड शो करेंगे और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आम जनता से वोट की अपील करेंगे।

वहीं शाम 4 बजे रायपुर में CM साय रोड शो करेंगे, जहां वे रायपुर के 4 विधानसभा से होते हुए रैली निकालेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यह रैली भनपुरी से जयस्तंभ चौक तक जाएगी। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज भी शामिल होंगे।