Monday, March 30, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG BREAKING : डैम में दोस्त डूबे देखता रहा चीखता रहा…मगर नहीं...

CG BREAKING : डैम में दोस्त डूबे देखता रहा चीखता रहा…मगर नहीं बचा पाया जान, गहरे पानी में डूबने से 2 की मौत

504

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले अंबिकापुर में डैम में नहाने गए (Ambikapur drowned in the dam) 6 दोस्तों में से 2 दोस्त डैम में ही डूब गए हैं। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ निवासी जीशान अपने 5 और दोस्तों के साथ पोड़ीखुर्द डैम में नहाने गया था। दोपहर का ‌वक्त था। उसके 3 दोस्त डैम में ऊपर की तरफ नहा रहे थे। जबकि जीशान(20), बतौली निवासी अनुभव(20) और निखिल नीचे नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान जीशान और अनुभव पानी में चले गए। वहीं निखिल पानी में नहीं गया था।

बताया गया कि पानी में जाने के बाद जीशान और अनुभव अधिक गहराई वाली जगह में चले गए और डूब गए। उस समय निखिल बाहर ही था। उसने अपने दोस्तों को डूबते देख लिया और चीखने चिल्लाने लगा। इसके बाद आस-पास के लोगों को बुलाया गया। लेकिन दोनों तब तक डूब चुके थे। लोगों ने उन्हें खोजा भी, फिर भी कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद पुलिस और गोताखोरों को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को पानी के अंदर भेजा गया। फिर काफी मशक्कत के बाद अनुभव का शव निकाल लिया गया है।

जबकि जीशान की तलाश जारी है। इस बात की सूचना तीनों के परिजनों को दी गई है। रात होने के कारण रविवार को रेस्क्यू बंद कर दिया गया है। अगले दिन सोमवार को अब जीशान की तलाश की जाएगी।