The Duniyadari: बिलासपुर- जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया है। व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 13 निरीक्षकों सहित कुल 33 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक गोपाल कृष्ण सतपथी को एसीसीयू का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं रेंज साइबर थाना में पदस्थ निरीक्षक रजनीश सिंह को तोरवा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक भावेश शेंडे को चकरभाटा थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कार्यप्रणाली की समीक्षा के आधार पर अन्य स्तर पर भी बदलाव किए जा सकते हैं।
















