Sunday, November 15, 2026
Home Breaking CG BREAKING : पूर्व विधायक को कांग्रेस ने बनाया महापौर प्रत्याशी…

CG BREAKING : पूर्व विधायक को कांग्रेस ने बनाया महापौर प्रत्याशी…

232

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 10 महापौर, 40 नगर पालिका और और 114 नगर पंचायत के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। रविवार को देर रात राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई.

जिसमें प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की अध्यक्षता में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बता दें कि, रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक को महापौर के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, 9 नगर पालिका की सीटों को होल्ड किया गया है। इसके साथ ही रायपुर के 70 पार्षदों की सूची भी तैयार कर ली गई है, जिसमें 6 रनिंग पार्षदों के टिकट कट गए हैं। वहीं, 5 वार्डों के उम्मीदवारों पर पैच फंसा हुआ है। सभी पार्षदों की सूची आज 12 बजे तक जारी हो सकती है।