Saturday, October 31, 2026
Home Breaking CG BREAKING : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में बड़ी लापरवाही, ड्यूटी में तैनात...

CG BREAKING : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में बड़ी लापरवाही, ड्यूटी में तैनात जवानों के खाने से निकला जिंदा कीड़ा

243

The Duniyadari:बिलासपुर- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) की भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

जहां भर्ती के लिए ड्यूटी पर तैनात एक जवान को परोसे गए खाने में जिंदा कीड़ा पाया गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खाने की प्लेट में कीड़ा साफ देखा जा सकता हैं।

बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया बहतराई स्टेडियम में चल रही थी, और इस दौरान जवानों को यह अस्वास्थ्यकर खाना परोसा गया।

इस लापरवाही के कारण भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं और अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।