Friday, March 13, 2026
Home Breaking CG BREAKING : बोरा फैक्ट्री में काम करते समय युवक की मौत

CG BREAKING : बोरा फैक्ट्री में काम करते समय युवक की मौत

132

बिलासपुर– लगरा स्थित बोरा फैक्ट्री में काम करते समय युवक गश खाकर नीचे गिर गया। आनन-फानन में साथी उसे लेकर अस्‍पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी क्षेत्र की है।

ग्राम खैरा निवासी लाकेश्वर भार्गव बीते 6 साल से लगरा में आरटीओ ऑफिस के पास स्थित जेके एंड संस नामक बोरा फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह सोमवार को भी फैक्ट्री में काम कर रहा था। सुबह 11 बजे छुट्टी होने से कुछ समय पहले वह अचानक गिर पड़ा। साथी कर्मचारी व फैक्ट्री के अधिकारी उसे लेकर किम्स पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने युवक को सिम्स में भर्ती कराने की बात कही। इसके बाद सभी उसे लेकर सिम्स पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही है।