Thursday, March 12, 2026
Home Breaking CG BREAKING: लोमड़ी के हमले में 4 ग्रामीण घायल…

CG BREAKING: लोमड़ी के हमले में 4 ग्रामीण घायल…

185

बिलासपुर जिले के रतनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम कुआंजति में लोमड़ी द्वारा किए गए हमले में चार ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीण लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे, तभी अचानक एक लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में चारों ग्रामीणों को चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा के मद्देनजर जंगल में प्रवेश से बचें, क्योंकि हाल ही में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी हैं।