Tuesday, September 22, 2026
Home Breaking CG BREAKING: हाईकोर्ट के जस्टिस को कोरोना, टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव

CG BREAKING: हाईकोर्ट के जस्टिस को कोरोना, टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव

134
Oplus_16908288

The Duniyadari: बिलासपुर- बिलासपुर में पिछले एक सप्ताह में अब तक 10 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को एक ही दिन में चार नए संक्रमित मिले। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 4 जून को जब हाईकोर्ट के जस्टिस कोरोना पॉजिटिव हुए। तब भी उन्हें दिखाने के लिए 5 जून को मॉकड्रील का दिखावा किया गया।

इस दौरान जिला प्रशासन के अफसरों ने जिले में कोरोना के नए केस नहीं मिलने का दावा किया। लेकिन, उनका यह दावा झूठ निकला। इस बीच कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि रायपुर से की गई। हाईकोर्ट में समर वेकेशन चल रहा है।

लिहाजा, जस्टिस राकेश मोहन पांडेय छुट्‌टी मनाने टूर पर गए थे। बीते 4 जून को वापस आने पर उनकी तबीयत बिगड़ी, कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्होंने अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद से जस्टिस पांडेय होम आइसोलेशन पर हैं।