सीजी ब्रेकिंग : महिला बाल विकास विभाग का बाबू रिश्‍वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया

348

CG Breaking: Babu of female child development caught red handed taking bribe

खडगवां /मनेंद्रगढ़। bribe मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकाखंड मुख्यालय खडगवां में एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर की टीम कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना खडगवां में स्व सहायता समूह की राशि का भुगतान करने के लिए महिला बाल विकास कार्यालय के बाबू रवि खलखो को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा ।

bribe एसीबी को प्रार्थी  की ओर से शिकायत में बताया गया था कि महिला स्व सहायता समूह के द्वारा वर्ष 2021- 22 में रेडी टू ईट सामग्री का निर्माण एवं वितरण किया गया था । जिसका छह महीने का बिल लगभग 9 लाख रुपये में से ढाई लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है । 6 लाख 50हजार राशि का भुगतान किया जाना बाकी है।

bribe उक्त राशि का भुगतान करने के एवज में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना खडगवां में पदस्थ सहायक ग्रेड 02 लेखापाल रवि शंकर खलखो द्वारा एक लाख 50 हजार रिश्वत की मांग की जा रही है । प्रार्थीया और आरोपी के मध्य 50-50 हजार रुपये कर किस्तों में एक लाख रुपये देने की सहमति बनी थी ।

bribe पूरे मामले की  जांच के बाद 26 सितंबर को प्रार्थीया से मांगी गई रिश्वत की रकम 50 हजार रुपये लेते महिला बाल विकास कार्यालय के बाबू रविशंकर खलखो को एसीबी की अंबिकापुर टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध धारा 7( क) , 12 भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।