CG BREAKING : BJP को मिली रिकॉर्ड तोड़ जीत, 55 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने जताया भरोसा….

0
13

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत ने कांग्रेस के बड़े गढ़ों को ढहा दिया है। महापौर और अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को 56.04 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस को महज 31.25 प्रतिशत वोट ही मिल सके।

इस बार प्रदेश में अध्यक्ष और महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से हुआ था, जबकि पिछले चुनाव में यह अप्रत्यक्ष प्रणाली से हुए थे। प्रदेश के 10 नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशी महापौर पद पर विजयी हुए।

साथ ही, 49 नगरपालिकाओं में से 35 और 114 नगर पंचायतों में से 81 पर भाजपा ने कब्जा किया। इस परिणाम से भाजपा के लिए यह चुनाव एक बड़ी सफलता साबित हुआ है, जिसमें पार्टी ने प्रदेशभर में अपनी पकड़ मजबूत की है।

आंकड़ो में देखे किस पार्टी को मिले कितने वोट

  • महापौर और अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को 56.04% वोट मिले।
  • कांग्रेस को 31.25% वोट मिले।
  • आम आदमी पार्टी (आप) को महापौर पद पर 0.99% और पार्षद पद पर 0.85% वोट मिले।
  • निर्दलीय प्रत्याशियों को महापौर पद पर 7.73% और पार्षद पद पर 16.25% वोट मिले।

दलवार वोट शेयर (महापौर-अध्यक्ष):

  • भाजपा: 56.04%
  • कांग्रेस: 31.25%
  • आप: 0.99%
  • बसपा: 1.1%
  • माकपा: 0.12%
  • भाकपा: 0.04%
  • शिवसेना: 0.2%
  • शिवसेना (उद्धव): 0.05%
  • अन्य: 0.52%
  • निर्दलीय: 7.73%
  • नोटा: 1.96%

पार्षद पद के लिए दलवार वोट शेयर:

  • भाजपा: 46.62%
  • कांग्रेस: 33.58%
  • आप: 0.85%
  • बसपा: 0.43%
  • माकपा: 0.04%
  • एनपीपी: 0.01%
  • भाकपा: 0.09%
  • शिवसेना: 0.11%
  • शिवसेना (उद्धव): 0.02%
  • अन्य: 0.76%
  • निर्दलीय: 16.25%
  • नोटा: 1.23%