Thursday, November 5, 2026
Home Breaking CG BREAKING : CM विष्णुदेव साय ने महाकुंभ संगम में किया स्नान…

CG BREAKING : CM विष्णुदेव साय ने महाकुंभ संगम में किया स्नान…

175

The Duniyadari: रायपुर/प्रयागराज- महाकुंभ पहुंचकर अरैल घाट में CM विष्णुदेव साय, राज्यपाल और रमन सिंह सहित मंत्रियों ने डुबकी लगाई। मंत्रीमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और उनके परिवारजन भी इस यात्रा में शामिल हैं। इस दौरान भाजपा के मंत्री विधायक और सांसद भजन गाते रहे।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत बाकी कांग्रेस विधायकों ने निकाय और पंचायत चुनाव का हवाला देकर मंत्रियों के साथ कुंभ यात्रा से दूरी बना ली थी। पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि कांग्रेस के ज्यादातर विधायक पहले ही कुंभ स्नान कर लौट चुके हैं। इसके बाद बीजेपी ने कार्टून जारी कर नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस विधायक और नेताओं को सनातन विरोधी बताया था।