Saturday, March 14, 2026
Home Breaking CG BREAKING : सरकारी कर्मचारियों ने दफ्तरों के सामने किया प्रदर्शन, केंद्र...

CG BREAKING : सरकारी कर्मचारियों ने दफ्तरों के सामने किया प्रदर्शन, केंद्र सामान DA की मांग

163

रायपुर– केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता, एचआरए, चार स्तरीय वेतनमान समेत चार सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशभर के राज्य सरकार के कर्मचारी फिर से आंदोलन की राह पर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने सरकारी दफ्तरों के आगे विरोध प्रदर्शन किया और मशाल रैली निकाली।

राजधानी रायपुर में भी कलेक्ट्रेट के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए। इसके बाद मशाल रैली निकाली गई और कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि सरकार उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं कि तो आगामी 27 तारीख को सामूहिक अवकाश लेकर एक दिन की हड़ताल किया जाएगा।

DA समेत कई मांगों को लेकर कर्मचारियों के प्रदर्शन पर BJP सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रदर्शन से सरकार की छवि पर असर पड़ता है। कर्मचारियों की बात हमें सुननी चाहिए। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। विजय बघेल ने यह भी कहा है कि कर्मचारियों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र मैं ही नहीं बल्कि विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी पत्र लिखा है।