Friday, November 6, 2026
Home Breaking CG BREAKING : KTU के प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली की नौकरी गई,...

CG BREAKING : KTU के प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली की नौकरी गई, सेवा समाप्ति का आदेश…

250

The Duniyadari:रायपुर- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली की सेवा समाप्त कर दी गई है. इसका आदेश उच्चतम न्यायालय के निर्णय के आधार पर विश्वविद्यालय ने जारी किया है. शाहिद अली जनसंचार विभाग के अध्यक्ष थे.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में 2024 में दायर यचिका क्रमांक एसएलपी 10563 के डिस्पोज ऑफ (खारिज) होने पर विश्वविद्यालय ने सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि डॉ. शाहिद अली का स्टे सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर 2024 को हटा दिया था.