Sunday, March 15, 2026
Home Breaking CG BREAKING: पिकअप की ठोकर से छात्रा की मौत, आरोपी पिकअप चालक...

CG BREAKING: पिकअप की ठोकर से छात्रा की मौत, आरोपी पिकअप चालक गिरफ्तार

156

बालोद– पिकअप की ठोकर से सायकिल से कॉलेज जा रही छात्रा की मौत हो गई. यह घटना अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम परसतराई और बोरगाहन गांव के बीच की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही.

मिली जानकारी के अनुसार मृतका याचना देशमुख पिता टिकेश्वर देशमुख उम्र 19 वर्ष अर्जुन्दा कॉलेज में बीएससी प्रथम ईयर की छात्रा थी. वह अपने गांव परसतराई से अर्जुन्दा कॉलेज जाने निकली थी. तभी चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरी से कुर्दी फरसी खदान जा रहे पिकअप ने छात्रा को ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया.