Monday, March 2, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंग: जनवरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, साइंस कॉलेज के...

सीजी ब्रेकिंग: जनवरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, साइंस कॉलेज के 75 वर्ष होने पर हीरक जयंती समारोह में होंगी शामिल

231

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज के 75 साल पूरे होने पर होने वाले हीरक जयंती समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू President Draupadi Murmu रायपुर आएंगी। बता दें कि साइंस कॉलेज की स्थापना 1948 में हुई थी।

नए साल के 12, 13 और 14 जनवरी को होने जा रहे  हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। साथ ही कॉलेज में पढ़ चुके देश-विदेश के पूर्व छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेंगे।

0.प्रोटाकाल पालन के लिए निर्देश जारी

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के लिए वन विभाग और PWD को पत्र लिखा गया है। राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर एडीसी की तरफ से 12 जनवरी का कार्यक्रम दर्ज कर लिया गया है। शासन की ओर से बाकी प्रक्रिया चल रही है। इस पूरे समारोह के आयोजन के लिए 18 कमेटी बनाई गई हैं।