Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में 213 कोरोना संक्रमित मरीज, 1 मौत,...

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में 213 कोरोना संक्रमित मरीज, 1 मौत, पॉजिटिविटी दर बढ़कर 6.78 प्रतिशत हुई

273

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। आज प्रदेश में 3 हजार 141 सैंपलों की जांच की गयी जिसमे 213 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 6.78 प्रतिशत हो गई है। आज 242 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो आज सबसे ज्यादा 44 मामले राजधानी रायपुर से सामने आए हैं वहीँ दंतेवाड़ा से 27.और दुर्ग जिले से 19 मरीजों की पहचान हुई है। प्रदेश में अब 3341 एक्टिव मरीज हैं। आज एक मरीज की मौत भी हुई है।