Friday, October 23, 2026
Home Breaking CG CRIME: दामाद ने ससुर पर डाला पेट्रोल, लगाई आग – मामला...

CG CRIME: दामाद ने ससुर पर डाला पेट्रोल, लगाई आग – मामला दर्ज

252

The Duniyadari: भिलाई– जामुल थाना में बसंत विश्वकर्मा ने एफआईआर दर्ज करवाया है. उसने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब 1 बजे वह घर में चादर ओढ़कर सो रहा था. तब उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया.

उठकर देखा तो दामाद आग लगाकर भाग रहा था. आग लगने से चेहरा, गला, हाथ, पीठ जल गया. इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

बसंत ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी यमुना से प्रभु ने प्रेम विवाह किया है. वे दोनों नारधा में किराए का मकान लेकर रहे रह थे, कुछ दिन पहले यमुना बिना बताए कहीं चली गई.

उसके गुम इंसान की शिकायत थाना में दर्ज करवाया. दामाद अपने ससुर पर ही संदेह कर रहा था कि उसने अपनी बेटी को भगाया है. इस बात से दामाद रंजिश रखता है. आशंका है कि इस वजह से ही उसने यह कदम उठाया है.