Friday, April 19, 2024
HomeUncategorizedCG Crime: 17 साल की छात्रा से रेप कर बनाया न्यूड VIDEO.....

CG Crime: 17 साल की छात्रा से रेप कर बनाया न्यूड VIDEO.. वायरल करने की धमकी देकर….

बिलासपुर। CG Crime: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में हैवानियत की हद पार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूली छात्रा के साथ 17 साल के लड़के ने रेप करके ​न्यूड वीडियो बनाया।

जब छात्रा ने उससे दूरी बनाई, तब लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रूपए की डिमांड की। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

CG Crime: जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली कॉलेज छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान करीब ढाई साल पहले क्लास में पढ़ने वाले 17 साल के लड़के से उसकी जान-पहचान हुई।

इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई, और आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया। 2 अक्टूबर 2020 को वह छुट्‌टी मनाने के लिए अपनी बुआ के घर आई थी। उसी समय लड़का भी बिलासपुर आ गया। फिर उसे घुमाने के बहाने अपने परिचित के घर चांटीडीह स्थिति निखिलेश्वर कॉलोनी ले गया।

इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करते हुए लड़की से रेप किया। लड़के ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

छात्रा ने युवक से पीछा छुड़ाने के लिए उससे बातचीत करना बंद कर दी। तो आरोपी ने दो साल पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 12 लाख रुपए की डिमांड करने लगा।

उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments