Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG CRIME NEWS : पति बना हैवान, शराब के नशे में पत्नी...

CG CRIME NEWS : पति बना हैवान, शराब के नशे में पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

377

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : बिलासपुर में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ 11 बार वार कर उसे घायल कर दिया। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी आए दिन घर में झगड़ा करता था। इसी विवाद के चलते उसने चाकू से गर्दन और चेहरे में जानलेवा हमला कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पति विकास आरक (38) बुटीक का काम करता है। वह आदतन शराबी है। सोमवार की रात वह नशे में घर पहुंचा। हमेशा की तरह वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने बटनदार चाकू निकाल लिया।अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया, जिससे उसकी गर्दन, आंख सहित अन्य जगहों पर चोंटे आई है। पति की हरकतों को देखकर वह भाग कर अपनी जान बचाई। उसके गर्दन पर 8 से 9 चोट के निशान हैं। इस हमले के बाद महिला के बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन भी घर पहुंच गए। उन्होंने खून से लथपथ घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिर मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ साधारण मारपीट का केस दर्ज किया है।