Friday, March 20, 2026
Home रायपुर CG IAS Transfer Breaking: 11 आईएएस अफसरों के तबादले, बलौदाबाजार को मिला...

CG IAS Transfer Breaking: 11 आईएएस अफसरों के तबादले, बलौदाबाजार को मिला नया कलेक्टर

26

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार देर शाम मंत्रालय के महानदी भवन से जारी सूची में कई अहम बदलाव शामिल हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जा रहे दीपक सोनी के स्थान पर बलौदाबाजार जिले की जिम्मेदारी अब कुलदीप शर्मा को सौंपी गई है। शासन ने उन्हें जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है।

इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए नौ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस प्रशासनिक पुनर्संरचना को आगामी योजनाओं और सुशासन की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

सरकार की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।