Wednesday, March 4, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG liquor scam: शराब घोटाले मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को...

CG liquor scam: शराब घोटाले मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को कोर्ट से नहीं मिली राहत, ईडी को मिली पांच दिन की रिमांड

155

रायपुर। CG liquor scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाले मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को 5 दिन ईडी को रिमांड पर सौंपा। यानि 29 अप्रैल तक ईडी अनिल टुटेजा से पूछताछ कर सकेगी। उसके बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश करना होगा।

 

 

 

CG liquor scam : बता दें कि न्यायिक रिमांड की अवधि समाप्त होने पर अनिल टूटेजा को सोमवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाना था। लेकिन, अवकाश पर रहने के कारण न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने प्रकरण की वर्चुअल सुनवाई की। आज कोर्ट ने ईडी के आवेदन पर पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड स्वीकार कर ली है।