Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: कांग्रेस प्रवक्ता ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को कहा- लंपट,...

CG News: कांग्रेस प्रवक्ता ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को कहा- लंपट, नेता प्रतिपक्ष बोले: 24 घंटे में माफी मांगें वरना…

246

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार बढ़ गई है। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील शुक्ला ने अजय चंद्राकर को लंपट कह दिया है।

CG News:दरअसल अजय चंद्राकर ने कहा था कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा की बजाए अपने संगठन को जोड़ने पर ध्यान देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले में 24 घंटे का अल्टिमेटम शुक्ला को दिया है।

0.क्या कहा कांग्रेस प्रवक्ता ने

CG News: रायपुर में शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में सुशील ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा महान उद्देश्य के साथ राहुल गांधी निकाल रहे हैं, इसमें महंगाई, बेरोजगारी से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

CG News:आम आदमी की आवाज ये यात्रा बन रही है। केंद्र सरकार साजिश करती है आम आदमी की आवाज को दबाने की। भाजपा के अजय चंद्राकर जैसे लंपट नेता भारत जोड़ो यात्रा के महान अर्थ को नहीं समझ सकते।

0.अजय ने दिया जवाब

CG News: ट्वीट करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा- क्या कांग्रेस के संसदीय कार्य मंत्री अपने प्रवक्ता के गाली गलौच पर क्या प्रतिक्रिया देना चाहेंगे…? उन्होंने “लंपट” शब्द का प्रयोग किया है, कांग्रेस में क्या ऐसी ही भाषा के उपयोग का संस्कार देती है..?