Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: आटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, 9 बाइक...

CG News: आटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, 9 बाइक जलकर खाक

229

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक आटो पार्ट्स की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। इससे 9 बाइक जलकर खाक हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यह घटना कसडोल नगर के गायत्री चौक स्थित लखेश्वर आटो पार्ट्स की है।

मिली जानकारी के अनुसार, कसडोल नगर के गायत्री चौक स्थित लखेश्वर आटो पार्ट्स की दुकान में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि, शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी। फिलहाल कसडोल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।