Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: एक्टिवा से जा रही थी युवती, चीनी मांझा गले में...

CG News: एक्टिवा से जा रही थी युवती, चीनी मांझा गले में फंसा फिर…

342

रायपुर। CG News : मकर संक्रांति से शुरु होने वाली पतंगबाजी से पहले राजधानी रायपुर में चाइनीज मांझा की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। पंडरी में चाइनीज मांझा से एक युवती के घायल होने की खबर सामने आई है।

CG News :जानकारी के अनुसार अंकिता निगम सरकार पंडरी, राजातालाब के पास से अपनी एक्टिवा से जा रही थी। उसी समय मांझे की चपेट में आ गई। खुद का बचाव करते-करते युवती का जहां गला कट गया, वहीं चार अंगुलियां भी जख्मी हो गईं। बुरी तरह घायल अंकिता शंकर नगर स्थित आरोग्य अस्पताल पहुंची, जहां उसका उपचार किया गया।