Saturday, March 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: एससी-एसटी के लिए बनी संसदीय समिति रायपुर पहुंची, आज अफसरों...

CG News: एससी-एसटी के लिए बनी संसदीय समिति रायपुर पहुंची, आज अफसरों के साथ बैठक

255

रायपुर। CG News: अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण के लिए बनी संसदीय समिति रविवार को अध्ययन दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची है। अहमदाबाद से भाजपा सांसद डॉ. किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में पहुंची समिति ने एक गांव और स्कूल का दौरा किया है। संसदीय समिति सोमवार को राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाली है। इसमें आरक्षण विधेयक के राजभवन में अटक जाने का मुद्दा भी उठेगा।

0.31 में केवल 6 सांसद पहुंचे

CG News: अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण के लिए बनी संसदीय समिति में वैसे तो 31 सांसद हैं, लेकिन रायपुर में केवल 6 सांसद पहुंचे। उनके साथ पांच अधिकारी भी आये हैं। समिति के अध्यक्ष डॉ. किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी ने बताया, प्रदेश में SC-ST समुदाय के अधिकारों के बारे में यह समिति छानबीन करेगी। अलग-अलग ऑर्गेनाइजेशन से चर्चा किया जाएगा।

CG News: राज्य सरकार, कोल इंडिया, सीआरपीएफ और रायपुर एम्स प्रबंधन से मुलाकात होगी। इसके जरिये एससी-एसटी समुदाय के लोगों को हर संभव संविधानिक अधिकार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. सोलंकी का कहना था, छत्तीसगढ़ में प्रमुख रूप से दो मुद्दों पर चर्चा होगी। पहला शिक्षा का अधिकार और दूसरा स्वास्थ्य की स्थिति व ओवरऑल डेवलपमेंट के बारे में बातचीत करेंगे।