Tuesday, March 31, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: कवर्धा में गन्‍ने के खेत में लगी आग, 40 एकड़...

CG News: कवर्धा में गन्‍ने के खेत में लगी आग, 40 एकड़ की फसल जलकर राख

297

कवर्धा। CG News: छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गन्‍ने के खेत में भीषण आग से लगभग 40 एकड़ में फैले गन्ने की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। फिलहाल गन्‍ने के खेत में आगे लगने का अज्ञात है।

CG News: जानकारी के अनुसार पोंडी चौकी के ग्राम रुसे मोहतरा, कांपा खार गन्ने की खेत में आग लग गई। आग लगते ही किसानों में हड़कंप मच गया और फायरब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग को काबू किया गया।

CG News: लेकिन, जबतक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती 40 एकड़ गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। इस आगजनी से रमेश चन्द्रवंशी, जलसू और सीताराम साहू सहित 14 किसानों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।