Saturday, March 14, 2026
Home क्राइम CG News: किसान को शेरू से शेर बन धमकाने वाला असलम गिरफ्तार,...

CG News: किसान को शेरू से शेर बन धमकाने वाला असलम गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही..

401

बिलासपुर। किसानों की जमीन कब्जाने की नीयत से उन्हें उठा ले जाने की धमकी देने वाले युवक कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष शेरू असलम को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेरू के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शेरू असलम को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है।

0.क्या है मामला

दरअसल पूरा प्रकरण बिलासपुर का था जहां कुछ किसानों ने आरोप लगाया था की शेरू असलम जो की बिलासपुर शहर का युवक कांग्रेस संगठन का प्रमुख भी है उनकी जमीन कब्जाने की नीयत से उन्हें धमकी दे रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियों भी सामने आया था। पूरे मामले के बाद जहाँ कांग्रेस बैकफुट पर थी वही भाजपा ने मुखर होकर इसका विरोध किया था।

बिलासपुर सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कह दिया था कि उनकी सरकार आई तो बुलडोजर चलेगा। वही चौतरफा दबाव पड़ने के बाद आरोपी शेरू असलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी और सोमवार को उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।