Friday, March 13, 2026
Home Breaking CG NEWS: कैबिनेट बैठक ले रहे विष्णुदेव साय

CG NEWS: कैबिनेट बैठक ले रहे विष्णुदेव साय

133

रायपुर– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित है।कैबिनेट की बैठक के उपरांत ब्रीफिंग मंत्रालय के भू-तल स्थित S0-12 में होगी।

बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। इसके लिए मुख्य सचिव ने सभी विभागों से प्रस्ताव मंगवा लिए हैं। इससे पहले विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त को हुई थी। इसमें गुरुघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को लेकर निर्णय लिया गया था।

यह बैठक करीब एक माह बाद हो रही है, जिसमें साय सरकार के पहले राज्योत्सव आयोजन, धान खरीदी की शुरुआत, नई औद्योगिक नीति, और नक्सलवाद खत्म करने के लिए पुनर्वास नीति समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।