Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG NEWS : गांव बसा नही और नामकरण शुरू.. अब रमन ने...

CG NEWS : गांव बसा नही और नामकरण शुरू.. अब रमन ने सरकार बनाने का किया दावा, बोले 52 से 54 सीटें जीतकर बनाएंगे…

307

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद जीत को लेकर बीजेपी-कांग्रेस दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस ने इस बार 75 पार का नारा दिया है। वहीं भाजपा ने 52 से 54 सीटें जीतकर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा किया है।

सोमवार को अपने राजधानी स्थित निवास पर डॉ. रमन ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि, 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना का पूरे प्रदेशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने कहा कि, भाजपा कार्यकतार्ओं ने हरसंभव ताकत झोंकी और भरपूर मेहनत की।

0.CG Politics: -52 से 54 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी

 

वहीं हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने भी पर्याप्त समय दिया। जिसके चलते पहले और दूसरे चरण का चुनावी अभियान अच्छा चला है। डॉ. रमन ने विश्वास जताया कि, बीजेपी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनेगी। 52 से 54 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी।

 

वहीं मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी को लेकर डा. बोले कि, पार्टी का केंद्रीय और स्थानीय नेतृत्व मिलकर सीएम पद के लिए नाम करेंगे। विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए नाम तय हो जाएगा, हमारी पार्टी में इस काम में कहीं विलंब नहीं होगा।

 

कांग्रेस ने महिलाओं को छला और ठगने का काम किया

पूरे प्रदेश में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मतदान किया है, इस डा. रमन सिंह बोले कि, महिलाओं का रुझान बीजेपी की योजनाओं और घोषणा पत्र की ओर रहा वहीं महिलाओं ने कांग्रेस की वादाखिलाफी के प्रति आक्रोश को प्रकट किया है।

डॉ. रमन बोले कि, कांग्रेस ने महिलाओं को छला और ठगने का काम किया, इसलिए महिलाओं ने गुस्से में आकर शानदार मतदान किया है। यह परिवर्तन का वोट है जो महिलाओं ने भाजपा को दिया है।

सिंहदेव की सीएम बनने की इच्छा गलत

 

मंत्री टीएस सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने और सीएम उम्मीदवारी पर पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसेते हुए कहा कि, वह सही बोल रहे हैं, उनके मन की पीड़ा है। पांच साल से वह इंतजार कर रह हैं।

रमन ने कहा कि ,यह वादा कर उनको पांच साल घुमाकर रख दिया गया। पर उनकी भी इच्छा गलत समय पर जागृत हुई है। अब बीजेपी की सरकार बन रही है। उनकी महत्वाकांक्षा जागृत करने से कोई फायदा नहीं होगा।