Thursday, March 5, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: चुनाव आयोग की डपट के बाद जागा आबकारी विभाग, 48...

CG News: चुनाव आयोग की डपट के बाद जागा आबकारी विभाग, 48 घण्टे में अवैध शराब के साथ 191 आरोपी गिरफ्तार

251

रायपुर। CG News: चुनाव आयोग की नाराजगी के बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध शराब रखने और ट्रांसपोर्ट कर बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने ताबड़ तोड़ कार्यवाही कर राज्य के बॉर्डर एरिया में बीतें 48 घण्टों में 191 व्यक्तियों को अवैध शराब के गिरफ्तार किया है।

2400 लीटर शराब जब्त

छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त जनक प्रसाद पाठक ने बताया कि 26 और 27 अगस्त को आबकारी विभाग ने राज्य के बॉर्डर जिलों में 31 जगहों पर चेक पॉइंट लगाया। वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच करने पर करीब 16 लाख रुपए की 2400 लीटर अवैध शराब को जब्त किया गया हैं।

इस कार्रवाई में 191 लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है। इसके अलावा ट्रकों की भी जांच में 37 हजार किलो अवैध महुवा जब्त किया गया है।

बता दें कि आबकारी विभाग अवैध शराब बिक्री की जानकारी देने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी 14405 जारी किया है। जिसमें शराब दुकानों और अवैध बेचने वालों की शिकायत लोग कर सकते हैं।