Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव 5 को, इन नामों की...

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव 5 को, इन नामों की चर्चा

321

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव 5 जनवरी को होगा। बुधवार को उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए नामांकन भरे जाएंगे। दोपहर 12 बजे से पहले विधानसभा सचिव को नामांकन दिए जा सकते हैं। बता दें कि भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी के निधन के बाद उपाध्यक्ष का पद खाली है।

इन नामों की चर्चा

CG News: बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सुश्री शैलजा से चर्चा कर नाम फाइनल कर सकते हैं। जिन प्रमुख विधायकों का का नाम उपाध्यक्ष के दावेदार के रूप में लिया जा रहा है, उनमें देवती कर्मा, लखेश्वर बघेल, दलेश्वर साहू, संतराम नेताम के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का नाम शामिल है। इस पर मंगलवार देर रात तक फैसला होने की संभावना है।