Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: पीएससी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर युवा मोर्चा का मुख्यमंत्री...

CG News: पीएससी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर युवा मोर्चा का मुख्यमंत्री निवास घेराव 19 को

211

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में पीएससी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का 19 जून को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश से हजारों युवा रायपुर पहुंचेंगे। 19 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते हुए भगत ने कहा- पीएससी घोटाले पर युवाओं के भविष्य की हत्या होते हुए हम सबने देखा है। इससे प्रदेशभर के युवाओं में गुस्सा है ये गुस्सा अब सड़कों पर दिखेगा।

भगत ने साल दर साल PSC भर्ती में हुई गड़बडी और विवाद की जानकारी देते हुए कहा कि साल 2019 से 2023 तक छत्तीसगढ़ की समस्त भर्तियां विवादित रही है। इस वजह से प्रतिभावान विद्यार्थियों को हाईकोर्ट में अपील करनी पड़ी है। 2019-20 में आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में कुछ चहेते लोगों के लिए नियमों में बदलाव किया गया।

CG News: भगत ने आरोप लगाया कि, परीक्षा का आयोजन करते हुए सीधे परिणाम और मेरिट सूची जारी किया गया और पदस्थापना दी गयी मगर आज तक सम्बंधित विषय के अंकों की सूची आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया।

CG News: भगत ने कहा कि, चयन सूची में आयोग के अध्यक्ष के पुत्र का नाम बिना उपनाम के शामिल है, प्रदेश के प्रमुख अधिकारी बेटे-बेटियों का सिलेक्शन हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेता के बेटी- दामाद का चयन भी टॉप 20 में है।

भगत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित संस्था का कार्य प्रदेश में क्लास -2/3 के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति करना है परन्तु वर्ष-2022 में आयोग द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के भृत्य (लेवल -1)के 80 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोग द्वारा करवाई जा रही है जबकि यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के अंतर्गत होनी थी।