Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: पेशी में नहीं पहुंचे आईएएस अनिल टुटेजा और अरूणपति त्रिपाठी,...

CG News: पेशी में नहीं पहुंचे आईएएस अनिल टुटेजा और अरूणपति त्रिपाठी, ईडी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

300

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के अफसरों द्वारा ईडी की चल रही जांच में सहयोग न करने की शिकायत करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य शासन के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में ईडी के सहायक निदेशक टीएल मीणा ने लिखा है कि मनीलॉड्रिंग एक्ट के तहत की जा रही जांच में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव अनिल टुटेजा अब तक चार पेशियों पर गैरहाजिर रहे हैं।

CG News: इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (आबकारी विभाग) के एमडी अरूणपति त्रिपाठी भी 12 अप्रैल को ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। मुख्य सचिव को लिखा गया है कि राज्य प्रशासन के मुखिया की हैसियत से उनसे यह अनुरोध किया जा रहा है कि इन अधिकारियों को ईडी की पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहें।