Wednesday, March 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: भिलाई में डायरिया से दो लोगों की मौत, अलग.अलग अस्पतालों...

CG News: भिलाई में डायरिया से दो लोगों की मौत, अलग.अलग अस्पतालों में 42 मरीज भर्ती

208

भिलाई। CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम के कैंप-2 क्षेत्र में बुधवार को डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई है,जबकि 42 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मरने वालों में घासीदास नगर कैंप 2 निवासी कुश डहरिया (32 साल) और आदर्श नगर कैंप 2 निवासी एम माधवी (12 साल) के नाम शामिल हैं।

Two people died due to diarrhea in Bhilai

CG News: सीएमएचओ दुर्ग जेपी मेश्राम ने डायरिया से मौत की पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार अब भी 42 लोग डायरिया की चपेट में हैं। सभी को गंभीर हालत के चलते अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक महिला-पुरुष शामिल हैं।

CG News: मौत की जानकारी मिलते ही निगम कमिश्नर रोहित ब्यास, कलेक्टर, सीएचएमओ, महापौर समेत कई अधिकारी मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि लोग काफी समय से जोन आयुक्त से गंदा पानी आने की शिकायत कर रहे थे, लेकिन शिकायत पर निगम की ओर से ध्यान नहीं दिया।