Sunday, March 8, 2026
Home Breaking CG NEWS: रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा का सदस्यता अभियान

CG NEWS: रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा का सदस्यता अभियान

126

रायपुर– बीजेपी का आज महासदस्यता अभियान में बूथ नंबर 18 सिविल लाइन वार्ड रायपुर दक्षिण विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमे पूर्व सांसद सुनील सोनी,जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ,मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, डॉक्टर एन डी गजवानी बॉबी खनूजा तोषण साहू,खिलेश्वरी यादव,सुनीता तिवारी,मानसी साहू उपस्थिति थे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को देश भर में शानदार सफलता मिल रही है। 2 सितंबर से शुरू हुए इस सदस्यता अभियान में केवल 18 दिन में ही नए सदस्यों की संख्या चार करोड़ के पार हो गई है, जिसमें से 2 करोड़ नए सदस्य अकेले यूपी में बनाए गए हैं। बीजेपी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के जारी पार्टी से 10 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है।